Google Search

Sunday, 29 September 2013

खाने के लिए भिड़े अरमान-गौहर

http://cdn.koimoi.com/wp-content/new-galleries/2013/09/Arman-In-Bigg-Boss-7-Pic-2.jpg
बिग बॉस में इस बार बवाल कुछ जल्दी ही शुरू हो गया है। शो के तीसरे दिन खाने के लिए अरमान कोहली और गौहर खान में जमकर झगड़ा हुआ। जिसके बाद गौहर खूब रोईं और कोहली ने उनसे माफी भी मांगी। वैसे गौहर को चुप कराते हुए पहलवान संग्राम सिंह की आंखों में आसूं आ गए। बिग बॉस के इस सीजन में खाने को लेकर पहले दिन से ही थोड़ी बहुत नाराजगी बरकरार थी जो तीसरे दिन गौहर और कोहली की तू तू मैं मैं में तब्दील हो गई। दरअसल हुआ यूं कि बिग बॉस ने तीसरे दिन घरवालों को आगाह किया कि जिस तरह घरवाले राशन का इस्तेमाल कर रहे हैं वो तय समय से पहले ही खत्म हो जाएगा।
बिग बॉस के इस कथन के बाद जन्नत और जहन्नुमवासियों ने इस पर चर्चा शुरू की। विवाद तब बढ़ा जब गौहर ने कोहली के मिजाज और खाने पर उनकी जिद को लेकर सवाल उठाए। इस पर कोहली बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने कहा कि गौहर इधर उधर की बात न करें बल्कि ये बताएं कि करना क्या है। गौहर ने फिर बर्ताव पर सवाल उठाया इस पर विवाद बढ़ गया। गौहर इस मुद्दे पर पूरी तरह अकेली पड़ती नजर आईं। यहां तक कि जन्नतवासियों ने भी उनका पूरा साथ नहीं दिया। अनीता आडवाणी से तो उनकी इस पर काफी बहस भी हुई। बाद में गौहर जब भावुक हो गईं तो कोहली ने उनसे माफी मांगी लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा।
रजत रवेल ने भी कोहली पर सवाल उठाया तो कोहली बुरी तरह बिफर गए। उन्होंने कहा कि कोई उनसे तेज आवाज में बात न करे वो भी बहुत तेज आवाज में बात कर सकते हैं। बाद में बाकी घरवालों ने दोनों को शांत करवाया।

प्रत्युषा के दीवाने एंडी



http://ts1.mm.bing.net/th?id=H.4998711682795884&pid=15.1
बिग बॉस शो है ही विवादों का, जितना ज्यादा लफड़ा उतनी ज्यादा टीआरपी। और वैसे भी जब तक प्रतियोगियों के बीच लड़ाई झगड़े ना हों तब शो का मजा ही नहीं आता। और इस बार तो प्रतियोगी पहले से ही लफड़ा करने के मूड में आए हैं। अभी दो दिन बीते नहीं कि शो में हंगामा मचना शुरू हो गया है। एक तो बिग बॉस के घर में बने जन्नत और जहन्नुम के चक्कर में प्रतियोगी वैसे ही परेशान हो रहे हैं। एक तरफ जहां जन्नत वालों को सारी सुविधाएं मिल रही हैं, वहीं जहन्नुम वाले बेसिक चीजों के लिए तरस रहे हैं।
बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट धीरे-धीरे अपने रंग में आते नजर आ रहे हैं। दूसरे दिन ही जहन्नुम और जन्नतवासियों के बीच तल्खी साफ दिखाई दी। विवाद खाना खाने से लेकर खाना बनाने के लिए व्हील चलाने तक हर जगह दिखाई दिया। दरअसल इस बार बिग बॉस के घर में खाना बनाने के लिए गैस तभी मिल सकेगी जब जहन्नुमवासी अपने यहां मौजूद दो बड़े लोहे के व्हील को चलाएं। जहन्नुमवासियों में इसे लेकर पहले तो आपस में काफी चिकचिक हुई फिर उन्होंने इसके लिए बिग बॉस को खूब कोसा।
जहन्नुमवासियों की नाराजगी तब और बढ़ गई जब उन्हें बताया गया कि सब लोग सो तभी पाएंगे जब लगातार लोहे के पहियों को घुमाया जाता रहेगा। सबसे ज्यादा गुस्से में नजर आए अरमान कोहली। उन्होंने पहले तो ऐसा करने साफ इनकार कर दिया। बाद में बाकी कंटेस्टेंट के समझाने पर वो जैसे-तैसे तैयार हुए। खाने-सोने की जद्दोजहद के बीच बिग बॉस के घर में दूसरे दिन पहलवान संग्राम सिंह ने विदेशी बाला एली एवराम के हिंदी न जानने का ‘फायदा’ उठाते हुए और उन्हें सबसे बड़ी मूर्ख कहा। बाद में जब एली ने उनसे पलटकर पूछा मूर्ख का मतलब पूछा को उन्होंने एली को मूर्ख का मतलब इंटेलिजेंट बता डाला। शो में लव एंगल भी दिखने लगा है, वैसे भी बिग बॉस के शो में हर रंग देखने को मिलता है। दरअसल शो के दूसरे दिन पहले तो डीजे एंडी और प्रत्युषा के बीच थोड़ी नोंकझोंक हुई और बाद में एंडी ने प्रत्युषा से माफी भी मांग ली। लेकिन बाद में एंडी ने संग्राम सिंह से ये कहा कि उन्हें प्रत्युषा बहुत पसंद हैं।

Big Boss 7


बिग बॉस 7 शुरू

http://st1.bollywoodlife.com/wp-content/uploads/2013/09/Bigg-Boss-contestants.jpg

कलर्स चैनल पर कल रात से बिग बॉस-7 की शुरुआत हो चुकी है। बिग बॉस के घर में कल रात 14 प्रतिभागी एंटर कर गए हैं। बिग बॉस के घर में एंटर करने वाले लोगों में प्रत्युषा बनर्जी (आनंदी), गौहर खान, हैजल कीच, काम्या पंजाबी, संग्राम सिंह, अरमान कोहली, अपूर्व अग्निहोत्री, शिल्पा अग्निहोत्री, एली एवराम, वीजे एंडी, रजत रवैल, अनीता आडवाणी, तनिषा मुखर्जी, कुशल टंडन और रतन राजपूत हैं जो कि इस साल किसी ना किसी बात को लेकर विवादों में हैं। अभिनेता सलमान खान चौथी बार इस शो के मेजबान बने हैं।