Google Search

Thursday, 3 October 2013

प्रत्युषा ने खोला ब्रेकअप का राज



 http://hindi.oneindia.in/img/2013/09/23-22-biggboss7.jpg

बिगबॉस शुरू होने के कुछ दिन पहले ब्यॉयफ्रेंड को लेकर खबरों में आई प्रत्युषा बनर्जी ने शो में अपनी जिंदगी के कई राज खोले हैं। प्रत्युषा बनर्जी ने खुलासा किया है कि उनके साथ रिश्ता टूटने के बाद उनके पूर्व पुरुष मित्र मकरंद मल्होत्रा ने ब्रेक-अप पार्टी दी थी।
टीवी शो 'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाने के लिए मशहूर प्रत्युषा ने बिग बॉस की अपनी साथी प्रतिभागी अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी से इस संबंध में बात की। शो के एक नजदीकी सूत्र ने बताया कि प्रत्युषा ने तनिषा से कहा, कि वह बहुत अधिकार जताने लगा था।
प्रत्युषा ने कहा कि वह मेरे घर आ जाता था और मेरे माता-पिता को यह बात पसंद नहीं थी। उसने ब्रेक-अप पार्टी भी दी थी। प्रत्युषा ने कहा, कि एक बार वह तड़के तीन बजे मेरे घर आ गया और मेरे पिता को धमकाने लगा। तब हमने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Monday, 30 September 2013

24 के लिए अनिल ने सलमान संग किया वन टू का फोर


http://timesofindia.indiatimes.com/photo/23260347.cms

शनिवार को कलर्स के सबसे विवादित रियलिटी लेकिन लोकप्रिय शो के मंच पर एक साथ दो सुपर स्टार जमकर थिरके। जी हां कलर्स के मंच पर बॉलीवुड के दो दिग्गज सलमान खान और अनिल कपूर ने ऐसा धमाल मचाया जिसे देखकर दर्शक दंग रह गये। सलमान के शो में अनिल कपूर अपना पहला टीवी शो 24 का प्रमोशन करने आये थे। शो के दौरान अनिल कपूर ने जमकर मस्ती की। सलमान संग एक से बढ़कर एक हिट फिल्म बीवी नंबर 1, नो इंट्री और युवराज जैसी मजेदार फिल्म करने वाले अनिल कपूर ने जमकर सलमान संग डांस किया। दोनों ने शो के सदस्यों के साथ राम लखन के हिट गाने ‘वन टू का फोर'पर जमकर डांस किया। यही नहीं अनिल कपूर के साथ बिग बॉस हाउस के मेबंर ऐली ने भी जमकर मस्ती की। एली ने अनिल कपूर के हिट डॉयलॉग ‘झकास' को भी बोला। मालूम हो कि '24' अमेरिका का पुरस्कृत टीवी कार्यक्रम है, जिसमें अभिनेता कीफर सुथरलैंड ने काउंटर टेररिस्ट यूनिट के जासूस जैक बेउर का किरदार निभाया है। भारतीय संस्करण में फिल्म अभिनेता अनिल कपूर इसी भूमिका को जय सिंह राठौर के नाम से निभा रहे हैं। अनिल ने अमेरिकी '24' के आठवें संस्करण में भूमिका निभाई थी और उसके बाद से उनके दिमाग में इस कार्यक्रम का भारतीय संस्करण बनाने का विचार आया। 24' का प्रसारण कलर्स चैनल पर 4 अक्टूबर से किया जाएगा। कार्यक्रम में शबाना आजमी, अनुपम खेर, टिस्का चोपड़ा और मंदिरा बेदी जैसे बॉलीवुड के सितारों ने काम किया है। धारावाहिक '24' के भारतीय संस्करण के बारे में निर्देशक अभिनय देव कहते हैं कि '24' देश में छोटे पर्दे को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का निर्माण बिल्कुल अलग तरीके से किया गया है, जिसकी वजह से यह छोटे पर्दे पर धारावाहिक की जगह सिनेमा का एहसास देगा।

Sunday, 29 September 2013

अरमान-अनीता में हुई तूतू-मैं-मैं


http://hindi.oneindia.in/img/2013/09/26-bigg-boss-7-armaan-fights-with-anita-day-10-pic1.jpg

बिग बॉस के 10वें एपिसोड की शुरुआत हुई ओले ओले गाने के साथ। बिग बॉस के सभी प्रतिभागी काफी धमाल मचाते हुए उठे और उसके बाद शुरु हुई बिग बॉस के प्रतिभागियों के बीच लड़ाई झगड़ा और बहस। एक दिन पहले रात भर जगकर जहन्नुम वासी एली और रतन राजपूत ने घड़ी देखते हुए हर एक घंटे में वक्त बताने का टास्क करने के बाद एली और रतन दिन भर काफी थके रहे। उसके बाद जन्नतवासियों को भी वही टास्क दिया और जन्नतवासी इस टास्क में हार गये। एपिसोड के दौरान बिग बॉस ने जन्नतवासियों को बिग बॉस के घर में तोड़े जा रहे एक अहम नियम के बारे में बात की। बिग बॉस ने तनीषा को कहा कि वो उन लोगों का नाम लेने को कहा जिन्होंने इस नियम को तोड़ा है और हिंदी में छोड़कर अंग्रेजी में बात की है। तनीषा ने अपना, एंडी का और शिल्पा का नाम लिया और तीनों को बिग बॉस ने मिलकर गार्डन एरिया में खड़े होकर 100 कान पकड़कर उठक बैठक करने को कहा। तनीषा, एंडी और शिल्पा ने मिलकर उठक बैठक की। उसके बाद बिग बॉस ने तनीषा को कंफेशन रुम में बुलाकर दो ऐसे प्रतिभागियों के नाम लेने को कहा जिन्हें जन्नतवासी जहन्नुम में भेजना चाहते हैं। दो नामों के चक्कर में पड़कर पूरे जन्नत में हलचल मच गयी और सभी उन दो नामों में अपना नाम शामिल करने को लेकर जन्नतवासी उलझ पड़े। और आखिरकार तनीशा और बाकी जन्नतवासियों ने मिलकर शिल्पा और अनीता जी का नाम लिया। बिग बॉस ने इन दोनों प्रतिभागियों को एकटास्क करने को दिया जिसे करने के बाद ही वो सेफ हो सकते हैं।

रजत का रोना सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट



http://ts2.mm.bing.net/th?id=HK.206569614869&pid=15.1 

कलर्स के सबसे विवादित लोकप्रिय शो बिग बॉस सीजन 7 से दूसरे सदस्य बाहर हो गये हैं औऱ उस सदस्य का नाम है रजत रवैल। लेकिन शो से आउट हुए रजत ने कहा कि वह अपनी हेल्थ समस्याओं की वजह से बाहर आये हैं। जन्नत के सदस्य रजत ने पहले भी हाउस के कैप्टन तनीषा से अपने को बाहर करने की बात कही थी। रजत का कहना था कि वह अपनी बेटी को बहुत मिस कर रहे हैं। हाउस से निकलने के बाद मैं सबसे पहले मनोवैज्ञानिक और डॉक्टरों से मिलूंगा ताकि मैं अपनी समस्याओं से निजात पा सकूं। फिलहाल यह बातें तो उन्होंने शो से आउट होने के बाद कही थी लेकिन असली राज तो वह आज खोलेंगे जब वह सलमान खान से मिलेंगे। वैसे आपको बता दें कि तनीषा मुखर्जी एक बार फिर से हाउस की कैप्टन हो गयी है। फिलहाल रजत ने कहा कि मैं शो में इस मिशन के साथ आया था कि सबको हंसाऊंगा और अच्छी शारीरिक बनावट हासिल कर सकूं लेकिन मेरी गिरती सेहत ने ऐसा करने नहीं दिया। हालांकि रजत मे दावा किया है कि वह शो में दोबारा से वापस आ जायेंगे। वहीं शो में गौहर खान और कुशाल टंडन के बीच चटपटी खिचड़ी पक रही है तो वहीं काम्या पंजाबी और प्रत्यूषा बैनर्जी की नाटकियता भी जारी है। अरमान कोहली, अनीता आडवाणी और वैंडी भी अपने हिसाब से शो में रंग भरने में जुटे हुए हैं। खैर बिग बॉस हाउस के अंदर और क्या-क्या होने वाला है इसको जानने के लिए देखते रहिए कलर्स पर रात नौ बजे बिग बॉस सीजन 7.. सलमान के साथ-सात।

घर में बांग्लादेशी मॉडल की एंट्री



http://hindi.oneindia.in/img/2013/09/25-asifazim-600.jpg

‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन में हेजेल कीच को बाहर का रास्ता दिखाए जाने के बाद बांग्लादेशी मॉडल आसिफ अजीम ने बिग बॉस के घर में एंट्री कर ली है। आसिफ अजीम की उम्र 29 साल है और वो कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू फैशन वीक में हिस्सा लेकर अपनी अच्छी पहचान बना चुके है। फैशन की दुनिया में आसिफ अजीम एक जाना-माना नाम है।
आसिफ ने कहा कि बिग बॉस लोगों से जुड़ने की मेरी कोशिश है क्योंकि यह भारत और दुनिया में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो में से एक है। ढाका के रहने वाले अजीम एक मशहूर मॉडल हैं, जो कई बार भारत और अंतरराष्ट्रीुय रैंप पर अपने जलवे बिखेर चुके हैं। आसिफ अजीम पहली बार किसी शो का हिस्सा बने है।

हेजल बाहर




http://d20l4njf8opy6b.cloudfront.net/wp-content/uploads/2013/09/h4h2gjy8.jpg



बिग बॉस में पहले ही दिन नोमिनेट होने वाले 6 जहन्नुमवासियों में शामिल हैजल सबसे कम वोट पाकर बिग बॉस से बाहर हो गईं। शुरू से ही कम बोलने और कम एक्टिव रहने का खामियाजा हैजल को बाहर होकर भुगतना पड़ा। सलमान ने जब हैजल से पूछा कि उन्हें किसने नोमिनेट किया होगा तो उन्होंने एक नाम अनिता आडवाणी का लिया जो सही था जबकि दूसरा अनुमान उनका गलत निकला। सलमान ने उन्हें बताया कि उन्हें एंडी ने नहीं बल्कि शिल्पा ने नॉमिनेट किया है। इस पर हैजल थोड़ा चौंकी। हालांकि बाद में जब सलमान ने उन्हें सप्ताह के परफॉर्मर का नाम लेने को कहा तो उन्होंने शिल्पा का ही नाम लिया।
उधर शनिवार को जब सलमान ने कुशाल से कहा कि वो उन्हें एक मिनट देते हैं अपने मन की बात कहने के लिए तो कुशाल ने कहा कि उन्हें अरमान को गौहर पर चिल्लाना बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। साथ ही उन्हें लग्जरी बजट के लिए दिए टॉस्क में अरमान कोहली को सबसे बेहतरीन परफॉर्मर से नवाजे जाने पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि देखा जाए तो सबसे अच्छा काम उन्होंने किया।
अरमान कोहली कुशाल के इस बयान से बुरी तरह नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि उस वक्त कुशाल ने बार-बार काम करने मना किया था और अब वो दावा कर रहे हैं कि उन्होंने बहुत काम किया। दोनों के बीच नाराजगी बढ़ती देख घरवालों को बीचबचाव के लिए आगे आना पड़ा।

गौहर नर्क-अरमान स्वर्ग में




http://ts2.explicit.bing.net/th?id=H.4570336015483473&pid=15.1


आप ने नौकरी में तबादले होते सुने होंगे लेकिन बिग बॉस में तीसरे दिन एक अनोखा तबादला देखने को मिला। जहन्नुमवासी अरमान कोहली को लग्जरी कार्य में सबसे बेहतर कार्य करने के लिए जन्नत में आने का मौका मिला, वहीं गौहर खान को खाने को लेकर बहस करने पर उनके ही साथियों ने बहुमत से जहन्नुम का रास्ता दिखा दिया।
गौहर इस बात से काफी खफा नजर आईं लेकिन जन्नत में भी उनके दो साथियों से उनकी दोस्ती और मजबूत होती नजर आई। एंडी उनके जाने पर रोते दिखे वहीं संग्राम ने उन्हें स्टेट फोर्वर्ड और अच्छा इंसान बताया।